फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four home severed, at the mouth of six skirt

चार घर कटे, छह घाघरा के मुहाने पर

Fri, 24 Jul 2015 11:48 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी का जलस्तर तो लगातार घट रहा है लेकिन कटान बढ़ती जा रही है। बचा-खुचा कायमपुर गांव अब पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। घाघरा की लहरों ने कटान करते हुए गांव निवासी चार ग्रामीणों के मकान को शुक्रवार को लील लिया है, जबकि अन्य छह ग्रामीणों के मकान नदी के निशाने पर हैं। दहशतजदा ग्रामीण संपत्ति समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

घाघरा की लहरें तबाही बरपा रही हैं। नदी के जलस्तर में लगभग एक मीटर की कमी आई है लेकिन कटान तेज हो गई है। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक लहरों ने महसी तहसील के कायमपुर गांव निवासी भुलई, सदाबहार, जगदीश और काशीराम के मकान को लील लिया है। नदी की लहरें इस समय गांव निवासी राममूरत, जियावन, मंगरे, गोमती, बाबू समेत छह ग्रामीणों के आशियानों पर थपेड़े ले रही हैं। कटान की सूचना तहसील को दी गई लेकिन कटान रोकने के उपाय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

लेखपाल रामानुज गिरि गांव में कैंप कर रहे हैं लेकिन वह भी संसाधनों के अभाव में बेबस हैं। लेखपाल का कहना है कि कटान की रिपोर्ट भेजी जा रही है। मुआवजा दिलाएंगे। ग्रामीणों के आशियानों के साथ ही कायमपुर का प्राथमिक विद्यालय भी नदी के निशाने पर आ गया है। नदी और स्कूल के बीच महज 50 मीटर का फासला है। इस बारे में उपजिलाधिकारी सीपी तिवारी का कहना है कि कटान रोकने के लिए सरयू ड्रेनेज खंड के अभियंताओं को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed