फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four dead including cane weighing clerk in accidents

हादसों में गन्ना तौल लिपिक समेत चार की मौत

Wed, 09 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Four dead including cane weighing clerk in accidents
रुपईडीहा/फखरपुर। जिले में मंगलवार की रात व बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोगों की जान चली गई। चकिया रोड चौराहे पर डंपर ने घर जा रहे साइकिल सवार को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन

उधर फखरपुर थाना क्षेत्र में मरौचा के पास बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं जरवल व उर्रा में हुए हादसों में गन्ना तौल लिपिक व सफाई कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना अंतर्गत चकिया रोड निवासी इरफान (18) पुत्र धुन्नू बाजार से वापस घर जा रहा था। बुधवार शाम छह बजे के आसपास एक डंपर मिट्टी लेकर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट जा रहा था। रास्ते में डंपर ने इरफान की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इससे लोग नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज लोगों ने तीन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पाकर उपनिरीक्षक अजय तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि चालक फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर कोतवाली देहात के शिवपुरा निवासी रामअवतार (40) अपनी पत्नी दीपा (35) को बाइक पर बैठाकर मरौचा से वापस आ रहे थे।
जिला मुख्यालय की ओर से लखनऊ जा रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं जरवलरोड थाना अंतर्गत मोहल्ला सराय निवासी बृजलाल उर्फ बिरजू (40) पुत्र दुलारे नगर पंचायत में ठेके पर सफाई का कार्य करता था। मंगलवार रात को बृजलाल शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात वह पैदल ही घर लौट रहा था। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कटी के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
जिससे सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना अंतर्गत ढेकीपुरवा गांव निवासी रमेश यादव (32) पुत्र राम औतार मोतीपुर तहसील क्षेत्र के सोमईगौढ़ी गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना लिपिक के पद पर तैनात था।
मंगलवार को लिपिक ने केंद्र पर एक ट्रक में गन्ना लोड करवाया। इसके बाद उसे गोविंद शुगर मिल ऐरा के लिए रवाना किया। रात आठ बजे के आसपास लाखीपुर गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में अचानक लिपिक अनियंत्रित होकर टकरा गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व परिचालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। वहीं लिपिक के परिवारीजनों ने ट्रक चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर ईसानगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

चार दिन पूर्व हुआ था विवाद
मोतीपुर तहसील के सोमईगौढ़ी तौल केंद्र पर तैनात लिपिक रमेश यादव व ट्रक के चालक के बीच चार दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसमें ट्रक चालक ने सबक सिखाने की बात कही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने एकाएक ब्रेक लगा दी। जिससे ट्रक में बाइक सवार पीछे से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed