फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four arrested from Lucknow in attempt to murder case

Bahraich News: हत्या के प्रयास मामले में लखनऊ से चार गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 08 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four arrested from Lucknow in attempt to murder case
बहराइच। शहर के कानूनगोपुरा दक्षिणी मोहल्ले में 15 अप्रैल को एक पैथोलॉजी के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को लखनऊ से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला सभासद भी शामिल है।
विज्ञापन


मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी संतोष श्रीवास्तव ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनके पुत्र मृत्युंजय श्रीवास्तव का कानूनगोपुरा दक्षिणी स्थित एक पैथोलॉजी के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उनके पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद आरोपी शहर छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस टीम की मदद से लखनऊ के थाना मड़ियांव स्थित खदरा मोहल्ले से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में सत्तीकुआं वार्ड की सभासद गजाला, सहयोगी सना, चांद बाबू निवासी सत्तीकुआं तथा वाहिद निवासी कानूनगोपुरा शामिल हैं।

नगर कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed