{"_id":"0f386c3e524a9677b6bfa2547e9c3c3f","slug":"four-acres-crop-diped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान में चार बीघा फसल समाहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान में चार बीघा फसल समाहित
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी क्षेत्र के बौंडी गांव में घाघरा की कटान तेज होती जा रही है। नदी ने रविवार को कटान करते हुए चार बीघा धान की फसल को आगोश में ले लिया। सूचना के बावजूद मौके पर कोई भी राजस्वकर्मी नहीं पहुंचा है। कटान होने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
महसी तहसील अंतर्गत बौंडी में स्थित स्पर नंबर एक के पास दो दिनों से घाघरा नदी कटान कर रही थी। घाघरा नदी की कटान और भी तेज होती जा रही है। घाघरा नदी की कटान से स्पर नंबर एक का काफी हिस्सा भी प्रभावित हुआ है। अब नदी ने आसपास के खेतों को भी निशाने पर ले लिया है।
विज्ञापन
शनिवार को नदी ने बौंडी गांव निवासी उमाकांत की दो बीघा और चुन्नालाल पांडेय की दो बीघा धान की फसल को समाहित कर लिया। नदी की कटान को देख कर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों को सूचना दी है। अभी तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन