{"_id":"6789542956ac73d5fc0aad14","slug":"forest-department-intensified-patrolling-by-installing-cage-in-the-village-bahraich-news-c-98-1-slko1011-125372-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाकर तेज की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाकर तेज की गश्त
Fri, 17 Jan 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
ककरहा रेंज में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगवाया गया पिंजड़ा।
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज तमोलिनपुरवा निवासी शालिनी (9) की मौत के बाद बुधवार की रात वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगवाया। साथ ही वन टीम गांव में कांबिंग कर रही है। हालांकि बालिका की मौत के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा तमोलिनपुरवा निवासी शालिनी (9) बुधवार की शाम मां चंद्रावती व पिता बैजनाथ के साथ सरसों का साग लेने खेत गई थी। इस दौरान गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बालिका की गर्दन पर हमला कर उसे मार डाला था। घटना के बाद बुधवार की रात एसडीओ संतोष कुमार व वन क्षेत्राधिकारी ककरहा धर्मेंद्र कनौजिया ने गांव पहुंच कर पिंजरा लगवाया। रेंजर धर्मेंद्र कनौजिया ने बताया कि तमोलिनपुरवा गांव के पास पिंजरा लगाकर गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।