फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Flood Control Room installed in Kaiserganj Tehsil

कैसरगंज तहसील में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित

Fri, 07 Jul 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 07 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी में बढ़ रहे जलस्तर और संभावित बाढ़ को देखते हुए राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक उपजिलाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर बाढ़ से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया। इसके पूर्व एसडीएम ने तटबंध और बाढ़ क्षेत्र का मुआयना कर कर्मचारियों को बाढ़ के समय आने वाली समस्याओं से निपटने के टिप्स सुझाए।
विज्ञापन


तहसील सभागार में एसडीएम पंकज कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि बाढ़ चौकियों पर लगे कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद रहें। उन्होंने बताया कि तहसील कैसरगंज में बाढ़ से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति बाढ़ संबंधित समस्या के लिए दूरभाष संख्या 05251-2545031 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन


बैठक में तहसीलदार कंचन राम ने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों के लेखपालों को गांव में ही कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बैठक के पूर्व एसडीएम ने बेलहा-बेहरौली और आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवली तटबंध का निरीक्षण करने के बाद दिकौलिया, गोड़हिया व गड़रियनपुरवा क्षेत्र का मुआयना कर घाघरा के कटान की स्थिति जांची। एसडीएम ने कहा कि कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड गोंडा के अधिकारियों से संपर्क साधा गया है। राजस्वकर्मी 24 घंटे बाढ़ क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे। उन्होंने कहा किे जरवल क्षेत्र में फसल अनुसंधान केंद्र की सुरक्षा के लिए गाइड तटबंध बना है। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राजस्वकर्मियों को दी गई है। 


एसडीएम ने बताया कि बाढ़ व कटान के मामले मेें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए तहसील के सभी अधिकारियों का नंबर भी सार्वजनिक किया गया है। एसडीएम ने कहा कि उनके सीयूजी नंबर 9454416035, तहसीलदार के सीयूजी नंबर 9454416040, नायब तहसीलदार के सीयूजी नंबर 9454416047, सीओ के सीयूजी नंबर 94544 01371, एसडीओ विद्युत के नंबर 9415901545, रजिस्टार कानूनगो आपदा के नंबर 9450749199, सीएचसी के अधीक्षक के नंबर 9721680953 व पशु चिकित्साधिकारी के मोबाइल नंबर 9415164253 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed