{"_id":"595e7a9d4f1c1b96798b4715","slug":"five-thousand-people-in-the-dark-for-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से अंधेरे में पांच हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से अंधेरे में पांच हजार आबादी
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर अधिक लोड और ट्रिपिंग के कारण सात दिन पूर्व फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे पांच हजार आबादी सात दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। वहीं, कई अन्य गांवों में लाइन में फॉल्ट होने से बिजली गुल है। परेशान ग्रामीणों ने एक्सईएन से मामले की शिकायत की है।
हरदी फीडर से भगवानपुर चौराहे को बिजली सप्लाई दी जाती है। गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर सात दिन पूर्व अधिक लोड व ट्रिपिंग के कारण फुंक गया था। इसकी शिकायत गांव निवासी राजितराम मिश्रा, बहोरन मिश्रा, सुरेंद्र मौर्या, राकेश मिश्रा, रामकुमार मौर्या, पंकज प्रजापति, बद्री अवस्थी, भुवन मिश्रा, सुनील पांडेय आदि ने जेई से की।
इस पर जेई ने दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी अभी तक जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। जिससे पांच हजार से अधिक आबादी बिजली और पानी के लिए तरस रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रंासफार्मर फुंकने से भगवानपुर की बिजली प्रभावित है। वहीं, हरदी, गदामार, लोधौनी, फत्तेपुरवा, ऐरिया, नथुवापुर में लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
परेशान ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत एक्सईएन आरिफ अहमद से की है। इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद का कहना है कि जेई से रिपोर्ट तलब कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की कार्रवाई शुरू की गई है। जल्द ही जले ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया जाएगा।