फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   First week of July not safe for women

महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं जुलाई का पहला सप्ताह

Sun, 03 Jul 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
First week of July not safe for women
बहराइच। महिलाओं के लिए जुलाई माह का पहला सप्ताह सुरक्षित नहीं चल रहा है। बीते तीन दिन में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर अलग-अलग थानों में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी केशव चौधरी ने सभी मामलों में जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

प्रधान के पिता पर लगा अभद्रता का आरोप
पयागपुर। थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के ग्राम प्रधान के पिता ननकऊ अक्सर विद्यालय में आकर अभद्रता करते है और एमडीएम को बनाने को अपनी मनमानी करते है। वह चाहते हैं कि विद्यालय में उनकी मनमानी से एमडीएम बने। कई बार समझाने का प्रयास किया गया तो वह गाली गलौज व अभद्रता पर आमादा हो जाते हैं। बीते एक जुलाई को वह आकर विद्यालय का सिलेंडर अपना बताते हुए उठा ले गए। शिक्षिका ने सरकारी कार्य में बांधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रुपये देने के बहाने छेड़छाड़ का प्रयास
पयागपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति बाहर कमाते हैं। पति के कमाने से घर का खर्चा चलता है। वह अपनी सास के साथ यहां रहती है। वह अपना खेत गांव के ही शिवनाथ व परदेशी को बटई पर दे रखा है। महिला का आरोप है कि वह पैसा देने के बहाने आए और अकेला देखकर घर में घुस गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। चीख-पुकार मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो वह सब भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को उठा ले जाने की धमकी
मुर्तिहा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने छांगुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी लगातार फोन कर रहा था। फोन उठाने पर वह भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था। वह जबरदस्ती बात करने के लिए कह रहा था। जब विरोध किया तो पहले धमकी दी। उसके बाद लड़की को उठा ले जाने की धमकी दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed