{"_id":"62409fe46373541607392cfa","slug":"fireball-truck-bahraich-news-lko623411119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बना चलता ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बना चलता ट्रक
विज्ञापन
नानपारा में हाईवे पर ट्रक में लगी आग से उठती लपटें।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा/अगैया (बहराइच)। चावल लादकर नेपाल जा रही ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक में उठती लपटों को देखकर ड्राइवर व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। चावल को सुरक्षित करने में ड्राइवर आग की चपेट में आने से आंशिक रूप से झुलस गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नानपारा-रुपईडीहा हाईवे से चावल से लदा ट्रक गुजर रहा था। जैसे ही ट्रक नानपारा-रुपईडीहा हाईवे बाईपास के पास पहुंचा। वैसे ही ट्रक में आग लग गई। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपट को देखकर ड्राइवर व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि ट्रक चावल की बोरी से लदा हुआ था। यह बहराइच से नेपाल जा रहा था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। चावल की बोरी को सुरक्षित करने के दौरान ड्राइवर आग की चपेट में आ गया। जिससे उसका हाथ झुलस गया है। नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।