{"_id":"68150925f92e79ee8f034c01","slug":"fire-broke-out-in-a-thatched-house-household-goods-burnt-to-ashes-bahraich-news-c-98-1-slko1007-129931-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फूस के घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फूस के घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
Fri, 02 May 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 02 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर के खड़पुरवा में लगी आग से जला मकान।
पयागपुर (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के खड़पुरवा गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से किसानों के खेत व फूस के घर में आग लग गई। आग से ग्रामीण के घर में रखा अनाज व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहरियांवा के मजरा खड़पुरवा में सुबह दस बजे बालक प्रजापति, चिन्नी यादव समेत अन्य किसानों के खाली पड़े खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने खेत के पास बने लक्ष्मण प्रजापति के फूस के मकान को भी अपनी जद में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, लेकिन अग्निशमन का कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। आस-पास के ग्रामीणों ने मशक्कत कर दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्रामीण के फूस के मकान में रखा गृहस्थी का सारा सामान व अनाज जलकर राख हो गया। तहसीलदार रविकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर क्षेत्र के लेखपाल को नुकसान के आकलन के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।