फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire broke out due to short circuit in Ply and Hardware showroom

Bahraich News: प्लाई एंड हार्डवेयर शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 21 Nov 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 21 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in Ply and Hardware showroom
 बहराइच में गोलवाघाट के पास हार्डवेयर के शोरूम में लगी आग से उठ रहा धुआं व बुझाने का प्रयास करत
बहराइच। शहर के लखनऊ स्थित हाईवे गोलवाघाट के पास स्थित कृष्णा प्लाई एंड हार्डवेयर के शोरूम में बुधवार सुबह तीन बजे भीषण आग लग गई। शोरूम के अंदर से धुएं का गुब्बार उठता देख स्थानीय लोगों ने शोरूम मालिक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर दमकल के पांच वाहन और कर्मियों ने पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के मुताबिक करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली इलाके के लखनऊ हाईवे गोलवा घाट के पास स्थित प्लाई एंड हार्डवेयर के शोरूम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर शोरूम मालिक शुभांक अग्रवाल मौके पर आए। वही सीएफओ, कोतवाली देहात के अपराध निरीक्षक आलोक सिंह, मुख्य आरक्षी पंकज और मुकेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर आए। शोरूम का इलेक्ट्रॉनिक शटर को उठाया तो आग विकराल रूप धारण किए हुए थी।
विज्ञापन

मौके पर मुख्यालय की तीन दमकल, नानपारा और कैसरगंज से एक-एक कुल पांच दमकल वाहन आग बुझाने में लगे। शोरूम व्यापारी शुभांक ने बताया आग से उनका लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। चार दिन पहले ही छह हजार प्लाई समेत अन्य सामान मंगवाया था, जो आग में जलकर खाक हो गया। आग से हुए नुकसान से व्यापारी बदहवास नजर आए। दमकलकर्मियों ने लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग के कारणों की चल रही जांच
शोरूम में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में भी स्पार्किंग के चलते ही आग लगने का पता चला है। फायर ब्रिगेड के पांच वाहनों ने 12 बार में पानी भरकर आग पर नियंत्रण पाया।
गोंड विशाल रामानुज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed