फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire

अज्ञात कारणों से लगी आग में 25 मकान जले

Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
fire
19 बीएचआर 23 - महसी तहसील के नौबस्ता गांव में आग लगने के बाद जलती गेहूं की फसल। - फोटो : BAHRAICH
अबहराइच/फखरपुर। खैरीघाट के झुंडी गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने 22 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। उधर फखरपुर के रौंदोपुर गांव में तीन घर जले हैं। 25 मकानों में रखी गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। 12 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड पीड़ित परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के झुंडी गांव निवासी जयराम सोमवार को खाना खाने के बाद घर में अराम कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई। जयराम ने घर से भागकर जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन चल रही तेज हवा के चलते लपटों ने पड़ोसी हरिद्वार, शिवराम, रंगीलाल, कमला, कैलाश, हनुमान, सुग्रीव, रामचंद्र, रामफल, बाबूराम, इंद्रसेन, केदारनाथ, जीवनलाल, यशपाल, रामखेलावन, रामगोपाल, लायकराम, राममिलन, राजपथ, जगतराम, जिलेराम और अरविंद के मकान को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को दी। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेखपाल पंकज यादव ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। उधर फखरपुर विकास खंड के ग्राम रौंदोपुर गांव में एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। लपटों ने पड़ोसी दो और ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। तीन मकान जलकर राख हो गए। दोनों स्थानों पर 12 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार के 125 से अधिक लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

खैरीघाट और फखरपुर थाना क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली है। राजस्व कर्मियों द्वारा क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवारों के खाते में आपदा सहायता राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयचंद्र पांडेय अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed