{"_id":"407be12cdd259c82ec0582dd10368dea","slug":"fir-lodge-in-65-counting-workers-for-absent-from-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से नदारद 65 मतगणना कर्मियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से नदारद 65 मतगणना कर्मियों पर एफआईआर
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चार चरणों का मतदान 29 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगा। एक नवंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के मतपत्रों की गिनती का कार्य शुरू होगा। मतगणना कार्य के तौर तरीके बताने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण का आयोजन विकास भवन में हुआ।
इस दौरान तेजवापुर, जरवल, फखरपुर, कैसरगंज, पयागपुर, विशेश्वरगंज और चित्तौरा ब्लॉक के लिए तैनात किये गए मतगणना प्रेक्षक, मतगणना सहायक तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय और अतिरिक्त मतगणना कर्मियों को मतपत्रों की गिनती के तौर तरीके बताए गए।
निर्देश दिया गया कि सभी मतगणना कर्मी एक नवंबर को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होंगे। जो कर्मचारी उस दिन उपस्थित होने की स्थिति में नहीं हैं वे एक दिन पहले रात में ही ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर ठहर सकता है।
विज्ञापन
सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा, राजस्व व विकास विभाग के 65 मतगणनाकर्मी प्रशिक्षण से नदारद रहे। उन्हें अनुपस्थित मानते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।