फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Financial help given to 18 fire victims, housing also promised

Bahraich News: 18 अग्निकांड पीड़ितों को दी आर्थिक मदद, आवास देने का भी वादा

Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Financial help given to 18 fire victims, housing also promised
पयागपुर में आयोजित कार्यक्रम में अ​ग्निकांड पीड़ितों को राहत चेक देते विधायक। 
पयागपुर (बहराइच)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाजीपुर कोड़री में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर अग्निकांड पीड़ितों को सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विधायक पयागपुर ने पीड़ितोंं को चेक दिया और उन्हें पक्का आवास देने का वादा भी किया।
विज्ञापन

विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अग्निकांड पीड़िता गुड्डी, जगत नरायन, राजू, रामवती, राम छबीले, चांदनी देवी सहित कुल 18 लोगों को 4.86 लाख रुपये का चेक सौंपा। विधायक ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद कर रही है। उन्होंंने कहा कि दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता दी जाती है। उन्होंने पीड़ितोंं को आश्वासन देते हुए कहा कि जिनकी झोपड़ियां जली हैं, उन्हें आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम राकेश मौर्य, तहसीलदार रविकांत द्विवेदी, हरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. महेन्द्र पाठक, दुर्गेश सिंह रैकवार, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed