फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   festive mood for bakrid

बर्बरी की डिमांड तेज, 45 हजार में बिका

Wed, 23 Sep 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 23 Sep 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। बकरीद को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में उल्लास है। इस त्यौहार में बकरे की कुर्बानी करना सुन्नत माना जाता है। इसके लिए शहर के चिक्कीपुरा मोहल्ले में बुधवार को भी बकरों की बाजार लगी।
विज्ञापन


मंडी में तराई क्षेत्र के बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर के अलावा लखनऊ, पीलीभीत, बाराबंकी जिले के व्यापारियों का जमावड़ा लगा। सबसे खास बात यह रही कि मंडी में बकरे की खरीदारी के लिए नेपाल के भी व्यापारी आए।
विज्ञापन


यहां से दो हजार से एक लाख मूल्य तक बकरे लोगों को आकर्षित करते रहे। लेकिन, बर्बरी प्रजाति का बकरा लोगों को खूब पसंद आया। यह बकरा सर्वाधिक 45 हजार रुपये में बिका। अकीदतमंदों ने अपने सामर्थ्य के मुताबिक कुर्बानी की परंपरा निभाने के लिए बकरे की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाह समिति ने खरीदे सात बकरे
दरगाह प्रबंध समिति ने इस बार भी परंपरा के तहत मंडी से सात बकरे खरीदे हैं। प्रबंध समति के उपाध्यक्ष शमशाद अहमद व कमेटी के वरिष्ठ सदस्य बच्चे भारती ने बताया कि हजरत सैयद सलार मसउद गाजी की पाक दरगाह पर उनके माता-पिता व बुजुर्गों के नाम पर प्रत्येक वर्ष बकरों की कुर्बानी दी जाती है। इसके अलावा अमन चैन के लिए कुर्बानी होती है। उन्होंने बताया कि दो लाख में बकरे खरीदे गए हैं।


ईदगाह व मस्जिदों में हुई सफाई मुकम्मल
बकरीद के मद्देनजर सलारगंज ईदगाह में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह के मुतवल्ली इशरत महमूद ने बताया कि साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य मुकम्मल हो गया है। वहीं, खसियारी मस्जिद के  मौलाना मोहम्मद आरिफ ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हैं। इंतजार है नमाज के समय का।

24 घंटे मिलेगी बिजली-पानी
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हाजी रेहान खां ने बताया कि बकरीद पर 24 घंटे बिजली-पाेनी मिलेगा। अगर बिजली आपूर्ति ठप होती है तो जनरेटर चलाया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed