फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fertilizer sample failed, operator sued

खाद का नमूना फेल, संचालक पर मुकदमा

Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer sample failed, operator sued
बहराइच। नवाबगंज कस्बे में प्रतिबंधित खाद के बिक्री की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा छापेमारी कर बरामद खाद के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में नमूना फेल हो गया। जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से अन्य खाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में सरसों समेत अन्य फसलों की बोआई चल रही है। फसलों की बोआई से पहले खेत को बनाने के लिए डीएपी खाद का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन खाद दुकानदारों द्वारा किसानों को नकली खाद बेची जा रही है। इसका खुलासा जिला कृषि अधिकारी के छापे के बाद भेजे गए नमूने से हुआ। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि नवाबगंज कस्बा में खान ट्रेडर्स कंपनी के नाम से खाद की दुकान संचालित है। यहां पर प्रतिबंधित खाद बेचे जाने की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए दुकान पर कुछ दिन पहले छापा मारा गया। इस दौरान 261 बोरी प्रतिबंधित खाद मिली।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इनमें एनपीके खाद 72 बोरी, पोटाश 29 बोरी और एनपीआर 60 बोरी दुकान में डंप मिली। बरामद खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में सभी नमूने फेल हो गए। जिस पर शनिवार को नवाबगंज थाने में खान ट्रेडर्स कंपनी के संचालक के विरुद्ध जिला कृषि अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सरसों की बोआई से पूर्व और गेहूं की बोआई के लिए डीएपी की आवश्यकता होती है। इसको देखते हुए 1600 एमटी डीएपी खाद जिला मुख्यालय पहुंच गई है। इसे केंद्रों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed