{"_id":"64228e5bcd95c0f4b40d2123","slug":"father-and-son-died-in-an-accident-in-kaiserganj-kotwali-in-bahraich-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Bahraich: बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Bahraich: बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत
Tue, 28 Mar 2023 12:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:21 PM IST
सार
बहराइच के कैसरगंज में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बोलेरों ने बाइक सवार पिता-पुत्रों को पीछे से टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कैसरगंज कोतवाली अंतर्गत ऐनी अलहियापुर स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह एक बाइक सवार पिता और पुत्र को बहराइच की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बैंक एटीएम की तर्ज पर लगेंगे अनाज एटीएम, एक मशीन की कीमत 12-18 लाख रुपये
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - साक्षात्कार: अखिलेश बोले- BJP को हटाने के लिए क्षेत्रीय दलों का सहयोग करे कांग्रेस, अतीक को लेकर दिया ये जवाब
पुलिस के अनुसार राम किशन गुप्ता उम्र लगभग 37 साल अपने छोटे बेटे ज्ञानदीप गुप्ता पुत्र 12 वर्ष के साथ बहराइच से बाइक पर सवार होकर अपने घर ग्राम अटठैसा थाना जरवल रोड जा रहे थे कि बहराइच की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टोल प्लाजा के निकट नेशनल हाईवे पर पीछे से ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसकी सूचना स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को दी लेकिन इलाज के दौरान उन दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।