फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fastag

टोल प्लाजा पर फास्टैग न बनने से लग रहा लंबा जाम, यात्री परेशान

Wed, 02 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
fastag
बहराइच। टोल प्लाजा पर यात्रियों को जाम से निजात दिलाने के लिए फास्टैग की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके यात्रियों को जाम की समस्या से अभी भी जूझना पड़ रहा है। टोल प्लाजा पर फास्टैग बनने का कार्य बंद होने से लोग इसको बनवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे है। इसके कारण टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही है। पर्ची कटवाने में लग रहे समय के कारण लोगों को टोल पर जाम की समस्या से रोजाना दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कैसरगंज में टोल प्लाजा है। यहां से रोजाना 1200 से अधिक वाहनों का आवागमन है। टोल प्लाजा पर फास्टैग की व्यवस्था होने के बावजूद भी आने-जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाने से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए फास्टैग की व्यवस्था शुरू की गई।
विज्ञापन

इसको प्रभावी रूप से जारी रखने के लिए टोल प्लाजा पर ही फास्टैग बनाने की व्यवस्था दी गई। व्यवस्था शुरू हुई तो लोगों ने भी जाम से निजात पाने के लिए कतार में खड़े होकर फास्टैग अपने वाहनों पर लगवाया, लेकिन यह व्यवस्था टोल प्लाजा से कुछ दिन बाद बंद कर दी। उसके बाद लोगों ने फास्टैग नहीं बनवाया और आज भी टोल पर जाम की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज टोल शिफ्ट इंचार्ज पंकज सिंह ने बताया कि फास्टैग लगे वाहनों को टोल से गुजरने में मात्र आधा से एक मिनट का समय लगता है। पर्ची लेन में रसीद को काटने व डाटा फीडिंग करने के कारण दो से ढाई मिनट लग जाता है। पर्ची वाली लेन में वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। 50 प्रतिशत से अधिक वाहनों में फास्टैग की व्यवस्था है। कुछ छोटे वाहनों में नहीं हुए हैं। इसके लिए इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को जागरूक होने की जरूरत
कौशलेंद्र चौधरी व भरत कौशल बताते है कि कैसरगंज टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके लिए हम-आप भी जिम्मेदार है। फास्टैग की व्यवस्था होने के बाद भी लोग पर्ची लेन में जाना पसंद कर रहे हैं। इसलिए लोगों को टोल पर कम से कम 15 मिनट जाम से जूझना पड़ता है।

बैंक या पेटीएम से बनेगा फास्टैग
टोल प्लाजा पर अब फास्टैग बनना बंद हो गया है। टोल से गुजरने वाले वाहनों में 60 फीसदी वाहनों का फास्टैग बना हुआ है। जो छोटे वाहन बचे हैं। वह ही पर्ची लेन से गुजर रहे हैं और जाम की स्थिति पैदा हो रही है। अब फास्टैग बैंक या पेटीएम से ही बनेगा। तब लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
-पंकज सिंह, टोल शिफ्ट इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed