{"_id":"96225bab01e133e74a0d6d2713ecca80","slug":"farmers-take-care-of-wheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के खेतों में नमी बनाए रखें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के खेतों में नमी बनाए रखें किसान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने की।
इस मौके पर किसानों को आधुनिक खेती अपनाने और वर्तमान मौसम को देखते हुए गेहूं के खेतों में नमी बनाए रखने की सलाह दी गई।
क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को फैजाबाद से आए ए. सिंह ने खाद, बीज व कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता की जानकारी दी और किसानों को व्यवसाय के बारे में अवगत कराया।
क्षेत्रीय प्रबंधक बलरामपुर एसके वर्मा ने किसानों को गेहूं के खेतों में नमी बनाए रखने की सलाह दी। कहा कि इस समय यूरिया के साथ जिंक 1.5 किग्रा प्रति बीघा की दर से छिड़काव करना उत्तम होगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक बहराइच राजेश कुमार वर्मा ने किसानों को संतुलित उर्वरक के उपयोग की सलाह दी। कहा कि किसान गेहूं की फसल में घुलनशील उर्वरक एनपीके का छिड़काव करें। इससे फसल को नमी प्राप्त होगी और उपज बढ़िया मिलेगी।
इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को पुरस्कृत किया गया। मिहींपुरवा ने प्रथम, अलादादपुर ने द्वितीय, बल्दूपुरवा समिति ने तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इसी तरह रिसिया, कल्पीपारा के सचिवों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार मौर्य ने किया। कार्यक्रम में डॉ अशोक कुमार, गोंडा के दिनेश सिंह, पीसीएफ जिला प्रबंधक जितेंद्र त्रिपाठी समेत बहराइच, नानपारा, महसी आदि क्षेत्रों के 120 सचिव उपस्थित रहे।