{"_id":"f69ea46d447361c211bdcc6eef72f51d","slug":"farmers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज विकास खंड में स्थित नहरें सूखी हुई हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके खिलाफ रविवार को किसानों ने नवाबगंज बाजार में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और डीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन
विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र में नहरें और रजबहे सूखे हुए हैं। नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की खरीफ की फसल चौपट होने की संभावना है। इसे देखते हुए किसानों ने रविवार को नवाबगंज बाजार में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने पर यूपी के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन
लेकिन क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह नहर पंप से निकली उमरिया, पुरैनी, गुलहरिया, निबिया, जलालपुर, नवाबगंज, चौगड़वा, राजापुर, ढोढ़े गांव, धन्नीगांव आदि की नहरों में पानी ही नहीं छोड़ा गया है। इससे फसल चौपट होने की आशंका है। किसान चंद्रमणिकांत वर्मा, रामसनेही आदि ने कहा कि खेतों पलेवा के लिए सिंचाई की जरूरत है।
विज्ञापन
जिसके लिए सिंचाई विभाग के कलुआडीह करिंगा गांव स्थित कार्यालय में कई बार संपर्क किया जा चुका है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजा है। प्रदर्शन के दौरान किसान दयाशंकर, मोहम्मद उमर, याकूब अली, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।