{"_id":"e6eb224073cf542b646877a541f9a35f","slug":"farmer-drowned-in-ghaghra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैरकर घाघरा पार कर रहा किसान डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैरकर घाघरा पार कर रहा किसान डूबा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी (बहराइच)। पूरे सीतारामपुर गांव निवासी एक किसान मंगलवार सुबह खेत की निराई करने नदी पार गया था। दोपहर में जब वह नदी तैरकर घर लौट रहा था तभी भंवर में फंसकर डूब गया।
गांव के लोगों ने गोताखोरों की मदद से तलाश की लेकिन देर शाम तक किसान का पता नहीं चल सका है।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरेसीताराम गांव निवासी टेढ़े (48) पुत्र मूले का खेत घाघरा नदी पार है। प्रति दिन खेत की निगरानी और निराई करने के लिए टेढ़े नदी पार कर खेत जाता था।
मंगलवार सुबह भी वह खेत की निराई करने गया था। वहां से जब वह दोपहर में नदी तैरकर लौट रहा था तभी भंवर में फंसकर डूब गया। उसकी चीख-पुकार पर तट पर मौजूद चरवाहे दौड़े लेकिन तब तक टेढ़े डूब चुका था।
विज्ञापन
तत्काल उसके घर पर सूचना दी गई। परिवार के लोग भी पहुंचे। गांव के गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करवाई गई है लेकिन पता नहीं चल सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जहां ग्रामीण डूबा है वहां पानी का भंवर है। उसमें फंसने के कारण ही वह तैर नहीं पाया होगा।
किसान के डूबने की सूचना पाकर एसडीएम सीपी तिवारी और लेखपाल सुरेश चंद्र मौर्या मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि यदि शव मिलता है तो मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।