{"_id":"658b13225956a6293a047316","slug":"farmer-died-in-accident-bahraich-news-c-98-1-slko1011-8067-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नैनिहा मंडी में सब्जी बेचने पहुंचे किसान को पिकअप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नैनिहा मंडी में सब्जी बेचने पहुंचे किसान को पिकअप ने रौंदा
Tue, 26 Dec 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर नैनिहा स्थित मंडी में सब्जी बेचने पहुंचे एक किसान को सोमवार को पिकअप ने रौंद दिया। किसान की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक मौके से भाग निकला।
मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम खडिया निवासी संतोष मौर्य (35) सब्जी की खेती करता था। सोमवार सुबह वह सब्जी बेचने के लिए नैनिहा मंडी पहुंचा था। नानपारा-लखीमपुर हाइवे के किनारे लगने वाली मंडी में एक पिकअप ने उसे कुचल दिया। यह देख आसपास के लोग जमा हो गए। इस बीच पिकअप को छोड़कर उसका चालक मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने संतोष को सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया लेकिन उससे पहले संतोष की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे किनारे अवैध रूप से लग रही मंडी
नैनिहा में हाईवे किनारे अवैध रूप से सब्जी मंडी लग रही है। सुबह से समय हाईवे तक किसानों के एकत्र होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद तहसील के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुइ समय पहले कर्नाटक से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस सब्जी मंडी के पास हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई। मण्डी परिषद के अधिकारियों की अवैध रूप से लगने वाली सब्जी मंडी से अनजान बने हैं।