{"_id":"5defce658ebc3e87ea505ac0","slug":"fakharpur-block-becomes-overall-champion-bahraich-news-lko497037067","type":"story","status":"publish","title_hn":"फखरपुर ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फखरपुर ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मंगलवार को चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2019-20 का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें ब्लॉक फखरपुर ओवरऑल चैंपियन रहा। मिहींपुरवा को दूसरा व तेजवापुर को तीसरा स्थान हासिल हुआ। सभी को सहकारिता मंत्री ने शील्ड व प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसको साथ ही बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप 51 सौ रुपये की राशि भी प्रदान की।
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि खेल का भाव जीवन का मूल्य है, चैतन्य समाज में ही खेल-कूद की गतिविधियां दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारे सभी बच्चे प्रतिभा से ओतप्रोत हैं। आवश्यकता इस बात की है कि इनमें छिपी हुई प्रतिभा को निखारा और संवारा जाये। इसकी सारी जिम्मेदारी शिक्षक और शिक्षिकाओं की है।
उन्होंने समारोह में मौजूद सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफल आयोजन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्राथमिक विद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए जिमनास्टिक, योगासन, 400 मीटर दौड़, सुलेख प्रतियोगिता सहित अन्य खेलकूद स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन
वहीं पूर्व माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए 600 मीटर दौड़, कुश्ती व जूडो, फुटबॉल, मानचित्र प्रतियोगिता, जिमनास्टिक व अन्य खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर तेजवापुर प्राथमिक विद्यालय डोकरी के शिक्षक संजीव कुमार ने बांसुरीवादन, ब्लॉक नवाबगंज के छात्र शिव कुमार आर्य ने स्वरचित देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। वहीं विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विजय शंकर तिवारी, खंड शिक्षाधिकारी बृजलाल वर्मा, संतोषी राणा, फूलचंद्र मौर्य, अशोक सिंह, अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार पाल, उपेंद्र तिवारी, अजय द्विवेदी, आशीष सिंह, सत्य देव, पीआरओ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि डॉ. आनंद गोंड, रणविजय सिंह, सुवेद वर्मा आदि मौजूद रहे।