{"_id":"64ef8b059c891ebf5a0581b4","slug":"fake-coriander-powder-found-prepared-from-color-and-husk-bahraich-news-c-98-1-slko1007-2658-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रंग व भूसी से तैयार होता मिला नकली धनिया पाउडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रंग व भूसी से तैयार होता मिला नकली धनिया पाउडर
Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को नानपारा के कबाबची गली मोहल्ला इलाके में नकली धनिया पाउडर बनाने के खेल का भांडा फोड़ा। यहां जानलेवा स्तर तक हानिकारक रंग व भूसी मिलाकर नकली धनिया पाउडर बाजार में खपाने को तैयार किया जाता मिला।
कार्रवाई को पहुंची टीम ने मौके पर सप्लाई को तैयार 70 किलोग्राम नकली धनिया को जब्त किया। इसका नमूना लैब जांच के लिए लेने के बाद जब्त नकली धनिया पाउडर को सुरक्षित तरह से नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण स्थल की तलाशी में काफी मात्रा में भूसी व हानिकारक रंग भी बरामद हुआ। इसका संचालन बिना फूड लाइसेंस के अवैध तरह से हो रहा था।
इसके बाद विभाग की टीम ने शहर के मावा मंडी का निरीक्षण कर वहां से मावा का एक और पानी टंकी चौराहे स्थित गुप्ता मिष्ठान भंडार से मेवा लड्डू का एक नमूना भी लैब जांच के लिए लेकर भेजा। आगे की कार्रवाई लैब की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तय होगी।