{"_id":"629ce8e887bedd7ebc4dd55a","slug":"everyone-has-to-give-this-education-always-protect-the-environment-bahraich-news-lko6338683194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको देनी है ये शिक्षा, पर्यावरण की करो हमेशा सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको देनी है ये शिक्षा, पर्यावरण की करो हमेशा सुरक्षा
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करते डीएम
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सबको देनी है ये शिक्षा, पर्यावरण की करो हमेशा सुरक्षा, जीवन का यही आधार, पर्यावरण ही हमारा परिवार, आओं करें हम वृक्षारोपण, पर्यावरण का हो संरक्षण....ये नारा रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर रिसिया के स्वर्ण जयंती पार्क में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने गुंजायमान किया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से गुजर रही है और वातावरण में आक्सीजन की मात्रा कम होने के साथ-साथ प्रदूषण भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
जिसको रोकने के लिए हम सबको मिलकर भगीरथ प्रयास करना होगा। पर्यावरण का संरक्षण आज हमारी आवश्यकता से ज्यादा मजबूरी बन गया है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर रिसिया मोड़ स्थित राजकीय स्वर्ण जयंती पार्क बभनी में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर सौरभ गंगवार रहे।
डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने पीपल व एसडीएम सौरभ गंगवार ने बरगद का पौध रोपित कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के स्तंभों पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पार्क प्रभारी आरके वर्मा के प्रयासों की सराहना की और पार्क को अधिक सुन्दर बनाने व बाइक स्टैैंड बनाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि उद्यान विभाग के प्रयास सराहनीय है। इनके प्रयासों से काफी हद तक हरियाली को बढ़ावा मिल रहा है। पौधशाला प्रभारी आरके वर्मा ने डीएम व एसडीएम का कार्यक्रम में स्वागत किया और बताया कि पार्क में फलदार कलमी पौधे व मिनी एक्सीलेंस सेन्टर में उच्च गुणवत्ता युक्त सब्जी के पौधों का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
संकर शिमला मिर्च, संकर मिर्च, टमाटर, बैंगन आदि के ग्राफ्टेड पौधे तैयार किए जाते हैं। वर्तमान में पौधशाला में आम की नवीनतम संकर प्रजाति जैसे टामी एटकिंस, सन्सेसन (अमेरिकन प्रजति), अम्बिका, अरूणिमा, सूर्या आम्रपाली, मल्लिका आदि तथा गुलाबखास, याकूति, हुसनारा, स्वर्णरेखा, वर्मासुर्खा, गौरजीत आदि अन्य प्रजातियों के साथ अमरूद की नवीनतम प्रजाति ताइवान पिंक, श्वेता, धवल, ललित आदि का उत्पादन किया जा रहा है। इस दौरान प्रगतिशील किसान नितिन बंसल, जगन्नाथ मौर्य, कल्लू, राजेश, छब्बन आदि मौजूद रहे।