{"_id":"5d5c31bd8ebc3e6c986908f3","slug":"engineers-boycott-work-bahraich-news-lko4772501135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
बहराइच के बिजली कार्यालय परिसर में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन करते राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंज
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अवर अभियंताओं का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान अभियंताओं ने विद्युत प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुएं मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। अभियंताओं के कार्य बहिष्कार से जनपद की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतरी रही।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के अवर अभियंता अपनी लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन मंगलवार को अस्पताल चौराहा स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर अभियंताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर संजय पासवान की अगुवाई में विद्युत प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आवश्यक संसाधनों व वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर संगठन की अगुवाई में अभियंता अर्से से संघर्षरत हैं। विभाग के अधिकारी महज आश्वासन देकर किनारा कसते आ रहे हैं।
विज्ञापन
सचिव इंजीनियर नीरज पटेल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से द्वारा 9, 14 व 19 वर्ष पर समयबद्ध तरीके से प्रोन्नत पद का वेतनमान की मांग की गई थी। लेकिन विद्युत प्रबंधन के जिम्मेदार संगठन की जायज मांगों पर गंभीर नहीं हैं। सचिव इंजीनियर पटेल ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।
धरने के दौरान सचिव ने बताया कि 26, 27 व 28 अगस्त को जनपद के अभियंता क्षेत्र मुख्यालय गोंडा पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी जिम्मेदार नही चेते, तो केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा। अभियंताओं द्वारा लगातार दूसरे दिन चल रहे कार्य बहिष्कार से पूरे जनपद की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है।
अभियंताओं के मोबाइल बंद होने से इस चिपचिपाहट भरी भीषण गर्मी में लोगों की समस्या और भी बढ़ती जा रही है। विद्युत आपूर्ति अव्यवस्थित होने जनपद के कई इलाकों में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। इस मौके पर इंजीनियर एसडीओ इंजीनियर अवधेश पटेल, इंजीनियर अजय कुशवाहा, इंजीनियर एजाज अहमद, इंजीनियर विजय कुमार, इंजीनियर चंदन प्रजापति, अजय यादव, अनिल भारती, पंचम लाल, लल्लन कुमार आदि मौजूद रहे।