{"_id":"4021be427b0528c3c56966a6c82db77b","slug":"engine-failed-baagh-express-delayed-by-one-and-half-hour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे यात्री हुए हलकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे यात्री हुए हलकान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड (बहराइच)। गुवाहटी से चलकर हाबड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन गुरुवार सुबह घाघराघाट रेलवे स्टेशन पर अचानक फेल हो गया।
इसके चलते ट्रेन डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। दूसरा इंजन आने पर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। इस दौरान यात्री हलाकान रहे।
गुवाहटी से चलकर हाबड़ा जाने वाली 13020 डाउन बाघ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव घाघराघाट रेलवे स्टेशन पर नहीं है। गुरुवार सुबह 8:30 बजे के आसपास ट्रेन जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी अचानक ट्रेन का इंजन फेल हो गया।
ट्रेन के चालक एके सिंह तथा सह चालक ने इंजन स्टार्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर तत्काल कंट्रोलर को सूचना दी गई।
10 बजे के आसपास गोंडा से दूसरा इंजन आने पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री काफी परेशान रहे।
सबसे अधिक दिक्कत उन दैनिक यात्रियों को हुई जो इस ट्रेन से प्रतिदिन लखनऊ से जरवल, गोंडा और गोरखपुर की यात्रा करते हैं।