{"_id":"68150a60706a46df0401d7e1","slug":"encroachment-at-seven-places-was-demolished-with-a-bulldozer-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129955-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सात जगहों पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सात जगहों पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहाया
Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा क्षेत्र में जेसीबी द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण।
रुपईडीहा/बाबागंज (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र मेंं शून्य से 10 किमी के भीतर सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार व शुक्रवार को नानपारा तहसील क्षेत्र में सात जगहों पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व एसएसबी के जवान तैनात रहे।
एसडीएम नानपारा लालधर यादव के निर्देशन में शुक्रवार को नायब तहसीलदार अक्षय पांडेय, कानूनगो राम सजीवन पांडेय व लेखपाल करुणेश त्रिपाठी टीम के साथ माधोपुर निदौना गांव पहुंचे। यहां दो स्थानों पर घूर-गड्ढे की जमीन पर ग्रामीण राजेश व संतराम द्वारा बनाए गए भूसाघर को गिराया गया। वहीं टीम नगर पंचायत रूपईडीहा के पंचपकरी वार्ड भी पहुंची और यहां ग्रामीण मनीराम द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए टिनशेड और दीवार को ढहाया। बृहस्पतिवार शाम टीम ने गेंदपुर व सहाबा गांव में अवैध रूप से बने चार घरों पर कार्रवाई की। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल व एसएसबी के जवान तैनात रहे।