{"_id":"65cfaf71d8558a4d6504c1e4","slug":"employees-sent-memorandum-bahraich-news-c-98-1-slko1007-110199-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कलेक्ट्रेट के पास कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कलेक्ट्रेट के पास कर्मचारियों का प्रदर्शन
Sat, 17 Feb 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को जिले के कर्मचारी कलेक्ट्रेट के पास स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लता वाल्मीकि की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने एक सभा की। इस दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने, कर्मचारियों को पेंशन योजना का लाभ देने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमिति करने, सरकारी विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती करने और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लागाने की मांग की।
महासंघ के अन्य पदाधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के गठन के साथ काेविड के दौरान कर्मचारियों के रोके गए मंहगाई भत्ते को बहाल करने की मांग उठाई। कहा कि इन मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पदाधिकारियों ने सरकार से मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। धरने के बाद पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर आद्या शंकर सिंह, सोमनाथ शर्मा, प्रदीप कनौजिया के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।