{"_id":"5d52ee038ebc3e6cb025d514","slug":"embezzlement-case-against-three-including-head-former-secretary-bahraich-news-lko476160546","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श ग्राम में आवास वितरण में धांधली, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श ग्राम में आवास वितरण में धांधली, तीन पर केस
विज्ञापन
बहराइच। सांसद आदर्श गांव मटेही कला में आवास वितरण में धांधली का मामला सामने आया है। तीन ग्रामीणों को आवंटित किए आवास का पैसा दूसरे ग्रामीणों के खाते में भेजकर निकाल लिया गया। परियोजना निदेशक के निर्देश पर बीडीओ मिहींपुरवा की ओर से की गई जांच में इसकी पुष्टि हुई। घोटाले की पुष्टि होने पर पीडी के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें ग्राम प्रधान, पूर्व पंचायत सेक्रेटरी और एक ग्रामीण के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विकास खंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मटेहीकला को पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने गोद लिया था। प्रशासन की ओर से मटेही कला को सांसद आदर्श ग्राम घोषित किया गया था, लेकिन सांसद आदर्श ग्राम में भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में धोखाधड़ी करने से अधिकारी और कर्मचारी बाज नहीं आए।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-17 में मुन्नालाल को आवास का आवंटन किया गया था, लेकिन उनके स्थान पर गुलाबा देवी को आवास का लाभ देे दिया गया। इसी तरह कुंती देवी और मीरा के आवास का भी दूसरे के नाम पर पैसा भेजकर निकाल लिया गया। इसमें लगभग चार लाख रुपये की धांधली की गई थी।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक ने बीडीओ मिहींपुरवा को जांच के निर्देश दिए थेे। एडीओ लक्ष्मण प्रसाद गौड़ की रिपोर्ट में आवास वितरण में घोटाले की पुष्टि हुई। पीडी के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी रामनरायन मौर्या ने मोतीपुर थाने में ग्राम प्रधान नान्हूं प्रसाद, पूर्व पंचायत सेक्रेटरी सहनवाज अहमद और ग्रामीण हरिश्याम के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी धन के गबन आदि केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि आवास वितरण में धांधली का केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को मामले की विवेचना सौंपी गई है।
जरवल में भी दर्ज हो चुका है मुकदमा
विकास खंड जरवल के भौली ग्राम पंचायत में भी कुछ ग्रामीणों के आवासों का पैसा दूसरों के नाम पर निकाल लिया गया था। यहां करीब 12 अपात्रों को आवास देने की पुष्टि भी हुई थी। पक्के मकान वालों को पीएम आवास दे दिया गया था। यहां भी केस दर्ज कराया जा चुका है। इसी तरह मटेरा में भी कुछ लोगों के आवास दूसरों को दे दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को छोड़ किसी दूसरे को आवास नहीं दिया जा सकता है। कुछ इलाकों में इसकी शिकायतें मिल रही थीं। इनकी जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
- अनिल सिंह, परियोजना निदेशक बहराइच