फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants trampled crops in Katarniaghat

Bahraich News: कतर्नियाघाट में हाथियों ने फसलों को रौंदा

Sat, 23 Aug 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 23 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Elephants trampled crops in Katarniaghat
कतर्नियाघाट में गेरुआ नदी से गुजरते नेपाली हाथी। -स्रोत : विभाग
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का उत्पात अचानक बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को हाथियों का एक बड़ा झुंड गेरुआ नदी में उस समय दिखाई दिया, जब यात्रियों से भरी स्टीमर नावघाट से नदी पार करने जा रही थी। अचानक हाथियों का झुंड स्टीमर के सामने आ गया, रात में हाथियों ने चिंघाड़ते हुए बर्दियां गांव के किसानों की चार बीघे से अधिक की फसल को रौंद दिया, पूरी रात गांव के लोग हाथियों के उत्पात से सो नहीं सके।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार देर शाम नाव घाट से स्टीमर यात्रियों को गेरुआ नदी के पार छोड़ने जा रहा था। स्टीमर जब चलने वाला था, उसी समय हाथियों का एक बड़ा झुंड ठीक सामने आ गया, झुंड में एक बड़ा टस्कर हाथी भी शामिल था।
विज्ञापन


हाथी लगभग आधे घंटे बाद खिसके, तो पास के टापू पर पहुंच गए, तब स्टीमर में बैठे लोगों ने राहत की सांस ली। हाथियों का झुंड गेरुआ नदी के बीच टापू पर काफी देर तक जलक्रीड़ा करता रहा । इस दौरान स्टीमर किनारे पर ही खड़ी रही, यात्रियों को नदी पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब हाथी धीरे-धीरे टापू की ओर से हटे, तब स्टीमर यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाथियों का यह झुंड रात में नेपाल की सीमा से सटे बर्दिया गांव में भी पहुंच गया। गांव निवासी रामप्रसाद थारू के खेत में हाथियों ने चिंघाड़ते हुए धान और गन्ने की करीब चार बीघा फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। ग्रामीणों ने हांका सुनकर हाथी भोर में जंगल की ओर चले गए।


रात में ही रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई, लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। कतर्नियाघाट डीएफओ सूरज कुमार का कहना है कि बीते सप्ताह से हाथियों का उत्पात बढ़ा है, ग्रामीणों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है। हाथी जो नुकसान करेंगे, उसका सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed