फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   electricity cut in mahsi

24 घंटे से महसी तहसील अंधेरे में

Wed, 09 Sep 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 09 Sep 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। महसी तहसील में अलीनगर के पास विद्युत लाइन में खराबी आ गई। 24 घंटे से तहसील की आबादी अंधेरे में है। सूचना के बाद भी अब तक इसे ठीक नहीं किया गया। तहसील की एक लाख की आबादी बिजली पानी के लिए परेशान है।
विज्ञापन


महसी तहसील को फखरपुर फीडर से बिजली सप्लाई दी जाती है। इस फीडर से तहसील के 124 गांवों को बिजली सप्लाई होती है।

लेकिन मंगलवार देर रात अलीनगर गांव के पास तार टूटकर गिर गया। इसके बाद से 24 घंटे बाद भी न तो टूटे तार को जोड़ा गया है न ही बिजली सप्लाई की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


तार टूटने के बाद से क्षेत्र के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। मालूम हो कि महसी क्षेत्र के 124 गांवों को फखरपुर फीडर से बिजली सप्लाई दी जाती है। लेकिन 24 घंटे से महसी तहसील में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस बारे में ग्रामीणों ने फीडर के जेई से बात करने का प्रयास किया तो उसने कोई समुचित जवाब नहीं दिया।

जेई का कहना है कि अलीनगर गांव के पास कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इसे दुरुस्त करने के लिए कर्मियों को लगाया गया है। जल्द ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed