{"_id":"93afa29c295f37c9fae85f0dbeb741f2","slug":"election-for-second-round-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2539 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2539 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पंचायत चुनाव के दूसरे चक्र का घमासान आज है। चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे 2539 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला छह लाख 20 हजार 34 मतदाता करेंगे। 532 मतदान केंद्रों के 884 बूथ पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चक्र में जिले के कैसरगंज तहसील अंतर्गत जरवल, कैसरगंज, हुजूरपुर और फखरपुर विकासखंड में मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा।
द्वितीय चरण के चुनाव में चारों विकासखंड के 313 ग्राम पंचायतों के 6,20,034 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 427 व जिला पंचायत सदस्य पद के 17 पदों पर चुनाव हो रहा है। 532 मतदान केंद्र पर 884 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत के लिए 242 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत के 427 पद के लिए 2297 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
चुनावी बयार को अपने पक्ष में करने के लिए सोमवार देर रात तक प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें रिझाने की कोशिश में जुटे रहे। बाजी किसके हाथ लगेगी, ये फैसला तो आज मतदाता ही करेंगे।
महिलाओं के लिए आरक्षित हैं सात सीटें
जिला पंचायत सदस्य के दूसरे चरण की 17 सीटों में सात सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर महज दो प्रत्याशी ऐसी हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता परास्नातक की है। जबकि 17 निरक्षर महिलाएं चुनाव मैदान में धुरंधर प्रत्याशियों को टक्कर दे रही हैं।
रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
पंचायत चुनाव के दूसरे चक्र के लिए सोमवार को जरवल, कैसरगंज, हुजूरपुर और फखरपुर ब्लॉक मुख्यालयों से गहमागहमी के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
जिलाधिकारी अभय कुमार, एसपी सालिकराम वर्मा ने ब्लॉक मुख्यालयों का दौरा कर व्यवस्था पर नजर रखी। सीडीओ राकेश कुमार, बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह भी पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
कैसरगंज में गल्ला मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। यहां पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त न होने के चलते मतदान कर्मियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। वहीं ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। कुछ इन्हीं समस्याओं से जरवल, फखरपुर और हुजूरपुर में भी मतदान कर्मियों को जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, निशक्तों और बुजुर्गों को हुई।
आज ऐरिया में होगा पुनर्मतदान
बहराइच। जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के दौरान महसी के ऐरिया मतदान केंद्र संख्या 63 के बूथ संख्या 186 में मतपत्रों वितरण में गड़बड़ी हो गई थी। इसके चलते वहां का चुनाव निर्वाचन अधिकारी महसी की संस्तुति पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पुन: कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे से ऐरिया मतदान केंद्र के बूथ संख्या 186 पर मतदान होगा।