{"_id":"608065058ebc3ebd065abeb0","slug":"election-bahraich-news-lko5751871108","type":"story","status":"publish","title_hn":"840 दावेदारों ने वापस लिया नाम, बांटे गए चुनाव निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
840 दावेदारों ने वापस लिया नाम, बांटे गए चुनाव निशान
विज्ञापन
21 बीएचआर 31 - बहराइच के कलेक्ट्रेट में बुधवार को चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान मुख्य गेट पर रही समर्थको
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। 840 से अधिक दावेदारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। इसमें कई ऐसे भी नामांकन शामिल हैं। जिसमें प्रत्याशियों ने एक से अधिक परचे जमा किए थे। गहमागहमी के बीच देर शाम तक ब्लाक मुख्यालयों पर भीड़ जमा रही। नाम वापसी के लिए लोग गठजोड़ भी करते देखे गए। ग्राम पंचायत सदस्य समेत 40 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। हालांकि इन सभी को मतगणना पूरी होने के बाद भी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में ग्राम प्रधान के 1044, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1518 व ग्राम पंचायत सदस्य के 13 हजार पदों के लिए नामांकन 17 व 18 अप्रैल को जमा हुए थे। जिला पंचायत सदस्य के 63 पदों के लिए भी नामांकन जमा किए गए थे। सभी नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को गहमागहमी के बीच कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय पर की गई। वहीं ब्लाक मुख्यालयों पर भी ग्राम प्रधान, बीडीसी व पंच पदों के नामांकन पत्रों की जांच हुई।
बुधवार सुबह से नाम वापसी की प्रक्रिया भी शुरू की गई। ब्लाक मुख्यालयों और कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ काफी संख्या में एकत्र रही। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कोई भी नाम वापस नहीं लिया गया है। वहीं पयागपुर, मिहींपुरवा, बलहा, फखरपुर, नवाबगंज समेत अन्य विकास खंडों में 840 नामांकन वापस ले लिए गए। इसमें कई नामांकन पत्र ऐसे थे, जिसे एक ही प्रत्याशी ने कई सेट में दाखिल कर दिया था। इसी के साथ 40 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी तय हो गया है।
विज्ञापन
विकास खंड हुजूरपुर के गुदुवापुर निवासी सत्यदेव सिंह ने वार्ड नंबर 47 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। उनके बाबा ठाकुर चंद्र प्रताप सिंह विकास खंड के गठन के साथ ही लगभग 80 के दशक तक लगातार ब्लाक प्रमुख रहे थे। ऐसे में हुजूरपुर विकास खंड से उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही है।