फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   election

कोई कैमरे से फोटो खींचे या धनुष और त्रिशूल लिए दिखे तो चौंकिए नहीं

Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
election
बहराइच। पंचायत चुनाव के दौरान यदि कोई कैमरे से फोटो खींचने लगे और धनुष या त्रिशूल लेकर घूम रहा हो तो चौंके नहीं। मतदाताओं को रिझाने व अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक मैदान में कूद पड़े हैं। चुनाव चिन्ह का आवंटन होने के साथ प्रचार का हथकंडा प्रत्याशी अपना रहे हैं। गांवों में भी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही प्रत्याशी चुनाव के मैदान में कूद पड़े हैं। बुधवार को डीडीसी, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया। किसी थको कार पर सवारी करने का मौका मिला तो कोई अपने प्रतिद्वंद्वी पर कुल्हाड़ी से वार करेगा। वहीं किसी प्रत्याशी को कैमरे का चुनाव चिन्ह मिला है तो कुछ प्रत्याशी त्रिशूल, धनुष लेकर मैदान में कूद पड़ा है। इसी तरह अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, चारपाई, अंगूठी, कांच के गिलास, केले के पेड़, गुल्ली-डंडा, खड़ाऊ, कैरम बोर्ड, गले का हार, गदा आदि लेकर मतदाताओं को रिझाने के लिए समर्थकों के साथ चौखट दर चौखट चक्कर लगाने लगा है। उधर ब्लाक मुख्यालयों पर चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया के दौरान देर शाम तक गहमागहमी का माहौल रहा। देर रात तक चुनाव चिन्ह आवंटन का काम किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed