फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   election

नामांकन पत्रों की जांच शुरू, 34 पर्चे खारिज

Mon, 19 Apr 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
election
19 बीएचआर 02 - बहराइच में सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी व मौजूद दावेद? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। रविवार देर रात तक जमा कराए गए 37915 नामांकन पत्रों की जांच सोमवार की सुबह से 15 नामांकन स्थलों पर गहमागहमी के बीच शुरु हुई। दावेदारों ने अपने परचे बनाने और विपक्षियों के पर्चों को खारिज कराने के लिए जमकर जोड़तोड़ की। हालांकि जिला पंचायत सदस्य के लिए एक भी आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई। विकास खंड नवाबगंज और मिहींपुरवा में 34 नामांकन पत्रों को खामियां मिलने पर निरस्त कर दिया गया। 20 अप्रैल को जांच के बाद नामांकन पत्रों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, जांच को लेकर सोमवार को नामांकन स्थलों पर गहमागहमी का माहौल देखा गया।
विज्ञापन

जिले में बीते 17 और 18 अप्रैल से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हुआ था। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप यादव के न्यायालय पर 63 पदों के लिए 1120 नामांकन जमा हुए थे। दो दिन नामांकन प्रक्रिया चलने के बाद सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। सीआरओ न्यायालय पर पहुंचकर लोगों ने एक-एक कर अपने पचो की जांच कराई। उधर, जिले के 14 ब्लॉकों में भी सुबह से ही नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। पहले दिन विकास खंड नवाबगंज में ग्राम पंचायत सदस्य के तीन नामांकन खारिज किए गए। वहीं मिहींपुरवा में भी ग्राम पंचायत सदस्य के दो और बीडीसी के एक नामांकन पत्र को जांच के दौरान सही न पाए जाने पर खारिज कर दिया गया। सभी ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की जांच के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में भी डीडीसी के दावेदार और उनके समर्थक जमावड़ा लगाए रहे।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच शुरू करा दी गई है। आपत्तियों का भी परीक्षण कराया जा रहा है। अभी मंगलवार को भी जांच जारी रहेगी। जिसके बाद अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
ग्राम पंचायत सदस्य- 15269
ग्राम प्रधान- 11733
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 9804
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed