फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eighth wolf killed in the Saryu basin

Bahraich News: सरयू के कछार में आठवां भेड़िया ढेर

Wed, 31 Dec 2025 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Eighth wolf killed in the Saryu basin
कैसरगंज क्षेत्र में वन विभाग द्वारा मारा गया भेड़िया। - फोटो : कैसरगंज क्षेत्र में वन विभाग द्वारा मारा गया भेड़िया।
बौंडी। सरयू के कछार में दहशत का पर्याय बने आठवें भेड़िये को मंगलवार दोपहर वन विभाग की टीम ने मार गिराया। भेड़िया ढेर होने की खबर मिलते ही इलाके के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि सुबह कैसरगंज के ब्रिज पकड़िया गांव के ग्रामीणों ने भेड़िया दिखने की सूचना फोन के माध्यम से दी थी। इस पर वन विभाग की टीम ड्रोन के साथ मौके पर पहुंची। ड्रोन ऑपरेटर लगातार भेड़िये की लोकेशन ट्रैक करते रहे। हालांकि शुरुआत में वह टीम की पकड़ में नहीं आ सका, लेकिन दोपहर में वन विभाग की टीम ने लगातार पीछा करते हुए सरयू के कछार में भेड़िये की घेराबंदी की। इसके बाद शूटरों ने भेड़िये पर निशाना साधा और भेड़िये को मार गिराया। उसका शव सरयू के कछार से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन



डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि मारा गया भेड़िया मादा है, जिसकी उम्र लगभग तीन वर्ष के आसपास है। भेड़िया प्रभावित क्षेत्रों में विभाग की टीमें अभी भी अलर्ट मोड पर हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक आठ भेड़ियों को ढेर किया जा चुका है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed