फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight villages In danger

बाढ़ से आठ गांवों को खतरा

Mon, 04 Jul 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Eight villages In danger
खेतों में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : amarujala
तराई व नेपाल के पहाड़ों पर भारी बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ा है। इसके चलते महसी तहसील क्षेत्र में नदी में उफान के हालात बन गए हैं। रविवार रात से 80 बीघा खेत नदी में समा चुके हैं। इसके साथ ही बाढ़ का पानी आठ गांवों को घिरने लगा है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण दहशत में हैं। नदी की कटान भी जारी है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए बाढ़ चौकियों को सतर्क किया गया है। राजस्वकर्मियों को क्षेत्र की निगरानी की हिदायत दी गई है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज 41 सेंटीमीटर दूर है। 
विज्ञापन


जिले में दो दिन हुई भारी बरसात और नेपाल के पहाड़ों पर निरंतर बारिश होने से घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग संस्थान घाघराघाट के मापक जगदीश साहनी के मुताबिक नदी का जलस्तर सोमवार दोपहर बाद 105.656 मीटर रिकॉर्ड किया गया जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी खतरे के निशान से महज 41 सेंटीमीटर दूर है। जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। महसी तहसील क्षेत्र में नदी के उफनाने से रविवार रात से 80 बीघा से अधिक खेत पानी में समा चुके हैं।

बाढ़ का पानी ग्राम मंगलपुरवा, पिपरा, पिपरी, जरमापुर, टेपरी, गोलागंज, कायमपुर की तरफ बढ़ रहा है। जलस्तर में वृद्धि की इस स्थिति में मंगलवार तक आबादी में पानी घुसने की आशंका जताई जा रही है। इससे आठ गांवों के अस्तित्व को खतरा बढ़ गया है। हालात को देखते हुए ग्रामीण दहशत में हैं।

अभी तक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के उपाय भी नहीं किये गये हैं। पानी बढ़ने और नदी के उफनाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा तहसील को देने के बावजूद राहत व बचाव कार्य शून्य है। एसडीएम एसपी शुक्ला का कहना है कि अभी नेपाल से पानी नहीं छोड़ा गया है।


इसके बाद ही स्थिति बिगड़ने की आशंका है। बेलहा-बेहरौली तटबंध पर स्थित सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क किया गया है। बाढ़ पीड़ितों के कैंप लगाए जाने के लिए जमीन का इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed