{"_id":"643c3ae2856ed8431600f037","slug":"eight-nepalis-found-infected-in-the-investigation-on-the-border-bahraich-news-c-13-1-186587-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीमा पर जांच में संक्रमित मिले आठ नेपाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीमा पर जांच में संक्रमित मिले आठ नेपाली
Sun, 16 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल लौटने वाले कामगारों में से कई लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। बीते मार्च से नेपाल सीमा पर स्थित जांच चौकी पर आए दिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को भी दिल्ली व मुंबई से लौटे कामगारों की जांच के दौरान आठ लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इन्हें चिकित्सकों ने दवाएं देते हुए होम आइसोलेट कर दिया है।
नेपाल से काफी संख्या में लोग काम के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में जाते हैं। प्रतिदिन काफी संख्या में कामगार वहां से लौटते हैं। बीते लगभग डेढ़ माह में भारतीय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने पर भारत-नेपाल सीमा स्थित नेपाली क्षेत्र में कोरोना जांच चौकी की स्थापना की गई थी।
रविवार को भी दिल्ली व मुंबई से लौटे कामगारों की जांच के दौरान आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नेपालगंज उप महानगरीय शहर के जन स्वास्थ्य निरीक्षक तेज वली ने इसकी पुष्टि की है। सभी संक्रमित नेपाल के बांके समेत अन्य जिलों के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में भारतीय महानगरों से आने वाले कामगारों में कोरोना के मरीजों की संख्या में वृृद्धि देखने को मिल रही है। संक्रमितों को दवाएं देकर होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
हवा-हवाई साबित हो रहे जांच के दावे
भारतीय क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग व शासन की ओर से विभिन्न दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यह दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। प्रतिदिन दिल्ली व मुंबई समेत अन्य स्थानों से नेपाली कामगार लखनऊ होते हुए विभिन्न मार्गों से भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा कस्बा पहुंचते हैं। वहां से यह नेपाल की सीमा में प्रवेश करते हैं, लेकिन भारतीय क्षेत्र में इनकी जांच नहीं की जा रही।
जांच की है व्यवस्था
कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर जांच की सुविधा है। भारतीय क्षेत्र में नेपाल से आने वाले नागरिकों की जांच की जा रही है। शीघ्र ही कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाते हुए अन्य स्थानों पर भी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- डॉ.एसके सिंह, सीएमओ