{"_id":"5e5403e68ebc3ef3e27ba5a4","slug":"during-the-excavation-of-the-foundation-the-mound-collapsed-brothers-and-sisters-buried-bahraich-news-lko5103854150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींव की खोदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहा, भाई-बहन दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींव की खोदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहा, भाई-बहन दबे
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के गजाधरपुर टेपरा गांव में सोमवार की सुबह एक ग्रामीण के साथ उसके बच्चे नींव की खोदाई कर ईंटें निकाल रहे थे। तभी अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिसमें सगे भाई-बहन दब गए। किसी तरह मलबे से दोनों को बाहर निकाला गया। घायल भाई-बहन को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया, जहां से भाई को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कैसरगंज थाना अंतर्गत गजाधरपुर टेपरा गांव निवासी हेमराज यादव सोमवार को अपने घर की पुरानी नींव की खोदाई कर रहा था। उसके बगल में तालाब भी है। पुरानी नींव से ईंटें निकाली जा रही थीं, जिसमें हेमराज का बेटा सुरेंद्र यादव व पुत्री रजनी भी लगे हुए थे। हेमराज ईंट निकालकर बाहर गया था, जबकि बच्चे करीब 10 फुट गहरी नींव में ईंटें निकाल रहे थे। इसी बीच तालाब के किनारे की मिट्टी का टीला भरभराकर ढह गया, जिससे दोनों भाई-बहन मलबे मेें नीचे दब गए।
चीख-पुकार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। यहां सुरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से सूचना नहीं दी गई है। हालांकि सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था।