{"_id":"5721cfa9951acb09ad8ae8757c0b58dc","slug":"due-to-shock-shichamitr-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र की सदमे से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला पढ़ रविवार सुबह एक शिक्षामित्र का हार्ट फेल होने से मौत हो गई। इस मामले में समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट में बैठक की। निर्णय लिया गया कि सोमवार को सभी समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्र सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस मौके पर शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए न्यायालय के आदेश को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से तगड़ा झटका लगा है। सोमवार सुबह विकासखंड चित्तौरा के जानीजोत गांव निवासी शिक्षामित्र पूनम देवी (30) पत्नी घनश्याम मौर्या न्यायालय के आदेश की खबर अखबार में पढ़ रही थीं, तभी उसके सीने में दर्द उठा। जब तक परिवार के लोग इलाज का इंतजाम करते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्र दोपहर में कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर जुटे।
विज्ञापन
अगुवाई शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय प्रवक्ता शिवश्याम मिश्र, समायोजित शिक्षक नेता बलराम बाजपेई कर रहे थे। प्रांतीय प्रवक्ता शिव श्याम मिश्र ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया है। उसमें शिक्षामित्रों द्वारा प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किए गए कार्य को नकार दिया गया है।
विज्ञापन
यह शिक्षामित्रों के साथ धोखा है। धरने के दौरान यह निर्णय लिया गया कि सोमवार को जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्र सामूहिक अवकाश पर रहकर न्यायालय के आदेश का विरोध करेंगे। इसके साथ ही एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ पहुंचकर बेसिक शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।