फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Driver killed, two injured in truck collision

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो घायल

Sun, 14 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Driver killed, two injured in truck collision
हरदी थानाक्षेत्र के गंगापुरवा के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : BAHRAICH
खैरीघाट (बहराइच)। सीतापुर-बहराइच हाईवे पर कोहरा होने के कारण रविवार की भोर दो ट्रकों में आमने-सामने भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखचे उड़ गए। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के गंगानपुरवा गांव में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बहराइच से सीतापुर जा रहे ट्रक व सीतापुर से बहराइच आ रहे ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक के चालक कानपुर जिले के मीतीलाल पुत्र जगन्ननाथ व शंभु पुत्र जयकार देवरे घायल हो गए, जबकि दूसरे ट्रक के चालक कानपुर देहात जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में भाल गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र रामनाथ की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर हरदी थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed