फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   domestic abuse in bahraich

एक लाख रुपये और कार के लिए पत्नी को घर से निकाला

Wed, 17 Feb 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 17 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। दहेज में एक लाख रुपये और कार न मिलने पर पति ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला जब भाई के साथ ससुराल पहुंची तो बिना दहेज के घर में न घुसने की हिदायत दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अब पति ने दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। इस मामले में महिला ने बुधवार को एसपी के सामने हाजिर होकर व्यथा सुनाई है। एसपी ने कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच सौंपकर आख्या तलब की है।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के रामनगर रानी कस्बा निवासी विभा मिश्रा का कहना है कि उसका विवाह वर्ष 2012 में सात दिसंबर को कोतवाली देहात अंतर्गत लालेश्वर मंदिर के निकट रहने वाले उपकार मिश्र से हुआ था लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल के लोग एक लाख रुपये और मारुति कार के लिए उसे भूखा रखकर पीटते थे। विभा ने बताया कि इसी बीच उसने बेटी को जन्म दिया लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

महिला ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ससुराल के लोगों ने जेवरात व कपड़े छीनकर उसे घर से भगा दिया था। किसी तरह वह मायके पहुंची।

इसके बाद 16 दिसंबर 2015 को अपने भाई के साथ पुन: ससुराल आई लेकिन ससुराल के लोगों ने बिना दहेज के घर में न घुसने की हिदायत दी। धमकी दी कि बिना दहेज के आई तो जला दिया जाएगा।


विभा का कहना है कि उसने 17 दिसंबर को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच की बात कही, इसके बाद किनारा कस लिया।

विभा ने एसपी को दिए गए पत्र में कहा है कि अब उसका पति धन्नीपुरवा निवासी एक युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। इस मामले में एसपी ने कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा को जांच का आदेश देकर आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed