फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Doctors add newborn's intestine out

डॉक्टरों ने जोड़ दी नवजात की बाहर निकली आंत

Fri, 20 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Doctors add newborn's intestine out
बहराइच के जिला मुख्यालय स्थित हास्पिटल में आॅपरेशन कर नाभि से आंत अलग करते चिकित्सक। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। रुकनापुर निवासी एक महिला ने 20 दिन पूर्व बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पता चला कि बच्चे की आंत बाहर निकली हुई है। इस पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन परिवार के पास पैसे नहीं थे। सभी वापस चले आए। ग्रामीणों के सहयोग से उसका इलाज जिला मुख्यालय हुआ। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर नाभि को आंत से अलग किया। आंत व नाभि को अलग-अलग स्थापित कर जिंदगी दी है।
विज्ञापन

फखरपुर विकास खंड अंतर्गत रुकनापुर गांव निवासी मोहम्मद साकिब की पत्नी ने लखनऊ के क्वीन मैरी हॅास्पिटल में बेटे को जन्म दिया। लेकिन जन्म के समय ही नवजात की नाभि से आंत बाहर लटक रही थी। इस पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से नवजात को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन परिवार के पास पैसे न होने पर 20 दिन के मासूम फरजान को लेकर घर आ गए। ग्रामीणों के सहयोग से उसे जिला मुख्यालय स्थित इंडिया हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर शुक्रवार को लखनऊ के चिकित्सक डॉ. रवि दूबे, गयास अहमद की अगुवाई में सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. गयास ने बताया कि नवजात की नाभि से आंत बाहर निकली थी। नाभि और आंत को आपरेशन द्वारा अलग किया गया। इसके बाद बड़ी आंत को अलग स्थापित कर दिया गया। जिससे मासूम को नई जिंदगी मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed