फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Do not worry about failure, take inspiration from them and move on

असफलता पर घबराएं नहीं, उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें

Tue, 28 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Do not worry about failure, take inspiration from them and move on
तेजवापुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्मार्ट क्लास के उद्घाटन पर दीप प्रज्जवलित करती? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेजवापुर में स्थापित स्मार्ट क्लास का शुभारंभ आकांक्षा समिति की अध्यक्ष व डीएम की पत्नी डॉ. स्निग्धा रश्मि ने किया। छात्राओं ने स्वागत गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

डॉ. रश्मि ने बच्चियों से स्मार्ट क्लास का संचालन करवाकर देखा व कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिलाधिकारी शंभु कुमार की पत्नी को अपने बीच पाकर बालिकाएं काफी प्रसन्न दिखीं। उन्होंनेे बच्चियों से कहा कि शिक्षा को माध्यम बनाकर आगे बढ़ें। मनुष्य के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए शिक्षा से बेहतर कोई माध्यम नहीं है। शिक्षा के माध्यम से इंसान को जो सीख मिलती है। वह उसके सारे जीवन काम आती है। लगन व मेहनत से मनचाहा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने इस बात की सीख दी कि अपने लिए बड़े से बड़ा लक्ष्य तय कर कड़ा परिश्रम करें। यदि कहीं पर कोई असफलता मिलती है तो कतई घबराएं नहीं। बल्कि असफलता से प्रेरणा लें। आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान डॉ. रश्मि ने विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सीता यादव से मुलाकात कर उसको शाबाशी दी। इस मौके पर बीएसए एसके तिवारी, बीईओ तेजवापुर बृजलाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी विशेश्वरगंज दीपा गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आनंद पाठक, जिला मंत्री विजय उपाध्याय, आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed