{"_id":"5f1327cd8ebc3e690935634d","slug":"do-not-let-anyone-out-of-the-hotspot-bahraich-news-lko5313599140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट से किसी को न जाने दें बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट से किसी को न जाने दें बाहर
विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करतीं नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान शनिवार सुबह बहराइच पहुंची। एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने अपराध समीक्षा कर हकीकत जानी। शहर का निरीक्षण कर बैरियर पर मुस्तैद जवानों को हॉटस्पॉट इलाके से किसी को बाहर नहीं जाने देने को कहा।
शासन ने बहराइच जनपद में नोडल पुलिस अधिकारी के रूप में पद्मजा चौहान की तैनाती की है। शनिवार सुबह नोडल अधिकारी ने जनपद पहुंचकर शहर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहरी इलाके में बनाए गए हॉटस्पॉट एरिया का जायजा लेक बैरियर पर तैनात जवानों को निर्देश दिया कि अंदर से बाहर किसी को भी जाने की इजाजत न दी जाए। शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में एसपी विपिन कुमार मिश्र, एएसपी नगर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ के साथ बैठक की।
वहीं जिले में अपराध की जमीनी हकीकत जानने के लिए नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों से वार्ता की। शहर के निरीक्षण के बाद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सीओ सिटी टीएन दुबे से लगभग 15 मिनट तक वार्ता की। इस दौरान सीओ ने नोडल अधिकारी को जिले में अपराध नियंत्रण की स्थिति से अवगत कराया। उधर जिले में आने के बाद शहर का निरीक्षण कर नोडल अधिकारी डाक बंगले पहुंची। यहां पर वह पुलिस के अधिकारियों से वार्ता भी की, लेकिन जब मीडियाकर्मी उनसे मुखातिब होने पहुंचे तो उन्होंने मुलाकात करने से मना कर दिया।