फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Do not have any arrangements to keep stray cattle

आवारा मवेशियों को रखने के इंतजाम नहीं, फिर क्यों पकड़ें

Tue, 19 Sep 2017 10:56 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Tue, 19 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Do not have any arrangements to keep stray cattle
बहराइच में इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास बीच मार्ग पर खड़े आवारा मवेशी। - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशी प्रदेश के हर छोटे-बड़े शहर में एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। प्रदेश की राजधानी भी इससे अछूती नहीं है। पिछले दिनों लखनऊ में घर के बाहर टहल रही एक गर्भवती की आवारा सांड ने टक्कर मारकर जान ले ली।
विज्ञापन


इस घटना के बाद जागे नगर विकास विभाग के विशेष सचिव ने प्रदेश के सभी नगर निकायों को आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। जबकि नगर पालिका परिषद का कहना है कि उनके पास न तो पशुओं को रखने के इंतजाम हैं और न ही उनके चारे-पानी के लिए बजट उपलब्ध है। ऐसे में इस आदेश का कितना असर होगा आसानी से समझा जा सकता है।
विज्ञापन


जिले की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। जनवरी से अब तक 28 सड़क हादसे आवारा पशुओं के चलते हुए। जिनमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। नगरपालिका परिषद बहराइच में ही लगभग तीन हजार से अधिक आवारा पशु सड़कों पर घूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नगरपालिका नानपारा और नगर पंचायत जरवल व रिसिया में भी लगभग सात हजार के करीब आवारा पशु हैं। कहने को तो जिला पंचायत के पास 18 के करीब कांजी हाउस हैं, लेकिन उनमें भी आवारा पशुओं को रखने और चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। कांजी हाउस में पालतू मवेशियों को रखने की बात सामने आ रही है। 


छुट्टा मवेशियों को रखने के लिए तीन गौशालाएं बनी हुई हैं। बिछिया के गौसदन में कुछ गायों को रखा गया था। हालांकि इसके लिए अलग से किसी बजट की व्यवस्था नहीं है। सामाजिक प्रयासों से चारे, पानी, दवा आदि की व्यवस्थाएं की जाती है। -डॉ. बलवंत सिंह, सीवीओ, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed