{"_id":"5fc915f68ebc3e9ba43c1863","slug":"do-not-discriminate-against-pwds-bahraich-news-lko5530350120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों से न करें भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों से न करें भेदभाव
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट परिसर मेें विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 48 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं भज्जापुरवा निवासी दिव्यांग मिथलेश कुमार जायसवाल को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एके गौतम ने किया।
सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगजन भी हमारे समाज के अभिन्न अंग है। दिव्यांगजनों के प्रति कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग करना चाहिए। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे दिव्यांगजनों ने अपनी श्रेष्ठता से पहचान बनाई है। जिनसे प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। डीएम शंभु कुमार ने कहा कि समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगों की मूलभूत आवश्यकताओं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की सरकार ने व्यवस्था की है। सीडीओ कविता मीना ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाता है। जिससे दिव्यांगजन अपना कार्य आसानी से कर सके। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों पर रैंप बनाया गया है ताकि दिव्यांगजनों को शासकीय कार्यालयों में आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
कार्यक्रम में छह दिव्यांग बच्चों को कान की मशीन, 10 को ब्रेलकिट, 10 को एमआर किट, 15 कुष्ठ दिव्यांगजनों को लेपरेशी किट एवं मोबाइल, पांच दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, दो को वैशाखी का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी, दिव्यागंजन व उनके अभिभावक लोग मौजूद रहे।