फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM stopped the pay of three officers

डीएम ने तीन अफसरों का वेतन रोका

Thu, 06 Aug 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 06 Aug 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिलाधिकारी अभय कुमार ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। राजस्व वसूली में पिछड़े रहने पर डीएम ने वाणिज्य कर, मनोरंजन कर व परिवहन विभाग के अधिकारी का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


बैठक से नदारद रहने पर जिला आबकारी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कौशल विकास मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम ने आईटीआई के प्राचार्य का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा के दौरान मनोरंजन विभाग की लक्ष्य से कम कार्य होने पर डीएम ने मनोरंजन अधिकारी एसपी सिंह के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेेजे जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली कम होने पर वाणिज्य कर आयुक्त दधिराम, एआरटीओ भगवान प्रसाद और मनोरंजन अधिकारी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा की गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। कौशल विकास मिशन में 10282 लक्ष्य के सापेक्ष 108 लाभार्थियों का चयन होने पर डीएम ने आईटीआई प्राचार्य गोविंद कुमार का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।


डीएम ने जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही पर सीएमओ डॉ. केबी जैन से स्पष्टीकरण तलब करते हुए सभी पीएचसी के लिए प्रभारी नामित किए जाने का निर्देश दिया।

बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के दौरान स्कूलों को भेजी गई पुस्तकों के वितरण का सत्यापन कराने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में सीडीओ राकेेश कुमार, एडीएम विद्याशंकर सिंह, डीएफओ अखिलेश पांडेय, डीडीओ एसएन श्रीवास्तव, डीडी कृषि एके सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed