{"_id":"61a3bf83bb115f2af2638e9e","slug":"dm-sought-clarification-from-the-nefarious-officer-bahraich-news-lko6065250200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपाप अधिकारी से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपाप अधिकारी से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नगर क्षेत्र के झिंगाहाघाट स्थित नानपारा बहराइच मार्ग पर कूड़ा जलाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नपाप के अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने ईओ से स्पष्टीकरण तलब करते हुए तीन दिनों में जवाब देने को कहा है। डीएम ने ईओ से कहा है कि क्यों न राष्ट्रीय हरित अभिकरण नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के क्रम में गठित अनुश्रवण समिति के निर्णय का अनुपालन सुनिश्वित किए जाने के कारण आपके विरूद्ध 50 हजार के अर्थदंड से आरोपित किया जाए।
नगर क्षेत्र के बाहरी इलाके में कूड़ा जलाने की जानकारी होने पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने नगर मजिस्ट्रेट से जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। नगर मजिस्ट्रेट ने रविवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। मालूम हो कि डीएम द्वारा गत दिनों हुई कई समीक्षा बैठकों में इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी दशा में कूड़ा न जलाया जाए। इसके बावजूद नपाप प्रशासन की ओर से डीएम के निर्देशों को दरकिनार कर कूड़ा जलाया गया। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। (संवाद)